
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,476 नए मरीज सामने आए हैं और 158 लोगों की मौत हुई हैं। इससे पहले शुक्रवार को 5,921 नए मरीज और 289 लोगों की मौत हुई थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13,450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 59,442 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 36 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 88 हजार 475 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 274 नए मामले सामने आये जबकि संक्रमण दर 0.58% रही। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में मृतक संख्या 26,134 पर स्थिर है। दिल्ली में कोविड-19 के 274 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,61,463 हो गई। बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कोविड-19 की 47,652 जांच की गई थी। दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 10,747 बिस्तर हैं और इनमें से 120 पर मरीज भर्ती हैं।
हरियाणा में बीते 24 घंटे में 180 नए केस आए। ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं आया। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 1225 ही रह गए हैं। होम आइसोलेशन में 1122 केस हैं। अब तक 9,82,862 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 9,71,043 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.80% तक पहुंच गया और पॉजिटिविटी रेट 0.85% तक आ गया। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 10,571 तक पहुंच गई है।
178 करोड़ खुराक दी गईं
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। कल 26,19,778 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 83 लाख 79 हजार 249 डोज़ दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2,06,20,729 एहतियाती टीके लगाए गए हैं।