उत्तरप्रदेश के इटौंजा के जलालपुर के बसेना गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां मोबाइल नहीं देने पर गला घोंटकर चचेरे भाई की हत्या कर डाली। मृतक की पहचान 12 वर्षीय आदित्य कुमार के तौर पर हुई जिसका हत्या के आरोप उसी के चचेरे भाई गूंजनू के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। एएसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के मुताबिक, आदित्य बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। बृहस्पतिवार को परिजनों ने तलाश के बाद मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार सुबह बीबीपुर नहर में शव तैरता मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, आदित्य व संगीत दोनों बुधवार को नहर किनारे बैठकर मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। तभी संगीत का मोबाइल बंद हो गया। उसने आदित्य से मोबाइल मांगकर वीडियो देखना शुरू कर दिया। आदित्य ने मोबाइल मांगा तो संगीत ने मना कर दिया। इस पर हुए विवाद के दौरान संगीत ने आदित्य को जमीन पर गिरा दिया और पैर से उसका गला दबा दिया। आदित्य की मौत के बाद संगीत ने उसके शव को नहर किनारे अमरूद के पेड़ के नीचे गाड़ दिया था। लेकिन नहर के पानी में बहाव होने के कारण शव पानी में चला गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम में एक होटल में काम करता है।