
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1544 नए केस आए, जबकि ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं आया। कोरोना संक्रमित 9 मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 13,865 रह गए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में सैंपलिंग भी सिर्फ 19,917 की है, जो अब तक सबसे कम है। रिकवरी रेट 97.46% तक पहुंच गया और पॉजिटिविटी रेट 5.56% तक नीचे आ गया। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 10,395 तक पहुंच गई है। फरवरी महीने में 6 दिनों में कुल 90 मौतें हुई हैं। रविवार को अब तक सबसे कम 9 लोगों की मौत हुई है।
प्रदेश में गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 565 मरीज हैं। फरीदाबाद में 149, सोनीपत में 69,पंचकूला में 27, हिसार में 86, करनाल में 22, पानीपत में 30, अंबाला 43, सिरसा 55, रोहतक 39, यमुनानगर 93, भिवानी 43, कुरुक्षेत्र 46, महेंद्रगढ़ 63, जींद 34, रेवाड़ी 34, झज्जर 16, फतेहाबाद 11, कैथल 19,पलवल 30, चरखी दादरी 62, नूंह 8 केस है। शनिवार को करनाल और सिरसा में 2-2, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, चरखीदादरी, यमुनानगर में 1-1 मौत हुई है।
बीते दिन मिले 83 हजार नए मरीज
पूरे देश की बात करे तो बीते दिन एक लाख से नीचे कोरोना केस आए. रविवार रात 11:45 बजे तक संक्रमण के 83,084 नए केस ही सामने आए हैं। इस दौरान 1,98,737 मरीज ठीक हुए और 893 लोगों की मौत हुई है। इसे पहले शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1,07,474 नए मामले दर्ज किए गए थे और 865 लोगों की मौत हुई थी। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.22 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुकें हैं।