अब गूगल के जरिए भी बुक कराया जा सकता है कोरोना टीकाकरण के लिए स्लॉट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

कोरोना के इस दौर में सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी हैं। देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हो रहा हैं। देश में बीते दिन करीब 1.25 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस बीच अब कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करना भी आसान हो गया हैं और गूगल के जरिए भी इसे बुक कराया जा सकता है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी कि टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करने को और आसान बनाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अहम सेवा जारी की है।

मंडाविया ने ट्वीट में कहा, ' केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के टीके तक लोगों की पहुंच को और आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब गूगल पर 'कोविड वैक्सीन नियर मी' सर्च करिए, स्लॉट आदि की उपलब्धता देखिए और 'बुक माइ अपॉइंटमेंट' फीचर का उपयोग करते हुए टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करिए।'