लगातार कम हो रहे केस, लेकिन डराने लगा मौत का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में 959 मरीजों की हुई मौत

देश में रविवार को कोरोना वायरस के 2.09 लाख केस सामने आए। वहीं, इस दौरान 959 लोगों की मौत हुई। देश में सबसे ज्यादा केस केरल में मिले। केरल में पिछले 24 घंटे में 51,570 नए संक्रमित मिले हैं और 101 मरीजों की मौत भी हुई हैं। भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। लेकिन चिंता की बात ये है कि लगातार तीसरे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। देश में रविवार को 893, शनिवार को 871 मरीजों ने दम तोड़ा था। इससे पहले रविवार को 2,34,281 नए मामले सामने आए थे। वहीं, शनिवार को कोरोना के 2,35,532 केस दर्ज किए गए थे।

भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें, तो केरल के बाद कर्नाटक में 28,264 केस, महाराष्ट्र में 22,444, तमिलनाडु में 22,238, आंध्र प्रदेश में 10,310 केस सामने आए। इन 5 राज्यों में देश में कुल केसों में 64.22% केस मिले। केरल में अकेले 24.57% केस मिले।

पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 53,669 हुए कम

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,62,628 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3,89,76,122 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 94.37% हो गया है। वहीं, एक्टिव केस घटकर 18,31,268 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 53,669 कम हुए हैं।