दुनिया भर में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा दो लाख 73 हजार 993 तक पहुंच गया है। कोरोना मामलों की संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने यह डेटा दिया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें फर्स्ट वर्ल्ड कंट्रीज में हुई हैं। अमेरिका सबसे बुरी तरह प्रभावित है। यहां अबतक 77,180 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दूसरा नंबर ब्रिटेन का है, जहां 31,316 लोगों की मौत हो चुकी है। CSSE के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका 1,283,929 मामलों के साथ टॉप पर है। इसके बाद स्पेन 222,857, इटली 217,185, यूके 212,629, रूस 187,859, फ्रांस 176,202, जर्मनी 170,588, ब्राजील 146,894, तुर्की 135,569 और ईरान 104,691 का नंबर आता है। 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश की बात करें तो वे इटली 30,201, स्पेन 26,299, फ्रांस 26,233, और ब्राजील 10,017 हैं।
भारत में दूसरे विकसित देशों जैसे नहीं हालतवहीं, अगर भारत की बात करे तो कोरोना वायरस और देशों जितना खतरनाक साबित नहीं हो रहा है। भारत में शनिवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 59 हजार के पार हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'अबतक 1,981 मौतों सहित कुल 59 हजार 662 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। वहीं, उपचार के बाद कुल 39 हजार 834 लोगों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।' देश मे सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां अबतक 19,063 लोग कोरोना पीड़ित मिले हैं। महाराष्ट्र में 731 लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जैसे विकसित देशों की तरह बेहद खराब होने की आंशका नहीं है, लेकिन हालात बिगड़े भी तो उससे निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोरोना से मृत्यु की दर लगातार 3.3% बनी हुई है। रिकवरी रेट बढ़कर 29.9 दिन हो गया है। यह बहुत अच्छे संकेत हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले तीन दिन में, कोरोना वायरस मामलों का डबलिंग रेट करीब 11 दिन का रहा है। पिछले सात दिनों की बात करें तो डबलिंग रेट 9.9 दिन हो जाता है।
अब इन शर्तों पर ही मिलेगी अस्पताल से छुट्टीबढ़ते कोरोना केसेज के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज करने की पॉलिसी में शनिवार को थोड़ा बदलाव किया है। नए बदलावों के तहत हल्के केसेज में डिस्चार्ज हो रहे मरीज की टेस्टिंग को खत्म कर दिया है। डिस्चार्ज होने के बाद, पेशेंट को अब 14 दिन की बजाय 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। पेशेंट में कोई लक्षण ना दिखने और हालात सामान्य लगने पर 10 दिन में भी अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वहीं, 14वें दिन टेली-कॉन्फ्रेंस के जरिए मरीज का फॉलो-अप किया जाएगा।
पैरामिलिट्री फोर्स के 500 से ज्यादा जवाब पॉजिटिवआपको बता दे, देश में पैरामिलिट्री फोर्स में कोरोना के 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 95% सिर्फ दिल्ली में हैं। बीते 24 घंटे में सीआईएसएफ के 13 जवान और संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक इस सुरक्षाबल के 48 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनके अलावा बीएसएफ में करीब 200 जवान संक्रमित हैं। सीआरपीएफ के जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं।