उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यहां, बीते 24 घंटे 122 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। प्रदेश के 63 जनपदों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है जबकि 12 जनपद में आज तक कोई भी संक्रमण के मामले सामने नहीं आए हैं। पूरे यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या 2300 के आंकड़े को पार कर गई है जिसमें 1117 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। अभी भी कोरोना के 1652 एक्टिव केस हैं। अभी तक 42 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी हैं। आगरा के 500 से अधिक मरीज शामिल हैं। आगरा में एक बार फिर कोरोना के मरीजो में हुआ इजाफा है। यहां संक्रमितों की संख्या 501 से बढ़कर हुए 526 पहुंच गई है। इनमें से 396 मरीज एक्टिव हैं और 130 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। यहां शुक्रवार को एक साथ 25 नए मामले सामने हैं। आगरा में अब तक 10 से अधिक सब्जीवालों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। ताजनगरी में कोरोना संक्रमण से साथ कोरोना से जंग जीतने की दर भी तेज है। शुक्रवार को 4 और ठीक होकर घर चले गए। इन्हें खंदौली में रखा गया था। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 126 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 15 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
शुक्रवार को मिले नए कोरोना मरीजों में सब्जी विक्रेता, केबिल ठीक करने वाले मैकेनिक और रिक्शा चालक शामिल हैं। पूल टेस्टिंग में ऑटो चालक की बेटी भी संक्रमित मिली है। संक्रमित सब्जी विक्रेताओं में बसई मंडी के चार और एक सिकंदरा सब्जी मंडी का है।
आगरा में कोरोना वायरस के 39 हॉटस्पॉट और 175 एपीसेंटर हैं। जो नये मामले सामने आए हैं, वे हॉटस्पॉट इलाकों से संबंधित हैं और करीबी संपर्क वाले व्यक्ति के संक्रमण का शिकार हुए हैं। एस एन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कार्यरत एक कर्मी की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। यहां की नर्सिंग स्टाफ और वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट भी पॉजीटिव है।राज्य में अब तक 2340 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है। आगरा में 526, कानपुर नगर में 222, लखनऊ में 217, सहारनपुर में 192, फिरोजाबाद में 124, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 154, मेरठ में 105, मुरादाबाद में 110, गाजियाबाद में 65, वाराणसी में 61, बुलन्दशहर में 51, रायबरेली में 44, अलीगढ़ में 35, हापुड़ में 33, बिजनौर में 32, शामली में 27, अमरोहा, संतकबीरनगर 26, 26, बस्ती में 25, रामपुर में 24, मुजफ्फरनगर में 23, सीतापुर में 20, संभल में 19, बागपत और बदायूँ में 16, 16, मथुरा में 13, औरैय्या में 10, प्रतापगढ़, बहराइच, झांसी, एटा में 9, 9, बरेली, जौनपुर, आजमगढ़ में 8, 8 पाए गए। बाँदा, कन्नौज, महराजगंज में 7, 7, ग़ाज़ीपुर में 6, प्रयागराज, श्रावस्ती,, मैनपुरी, हाथरस में 5, 5, लखीमपुर खीरी में 4, पीलीभीत, मिर्जापुर, कासगंज, जालौन, सुल्तानपुर में 3, 3, हरदोई, कौशाम्बी, गोंडा, सिद्धार्थनगर, भदोही, उन्नाव, इटावा, गोरखपुर में 2, 2, शाहजहांपुर, बाराबंकी, मऊ, बलरामपुर, अयोध्या, कानपुर देहात, देवरिया में 1, 1 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।