बीते 24 घंटे में मिले 1.20 लाख नए कोरोना मरीज, 1.97 लाख ठीक हुए; पिछले 10 दिनों में 9.40 लाख एक्टिव केस हुए कम

देश में बीते दिन 1 लाख 20 हजार 332 नए कोरोना मरीज सामने आए, 1 लाख 97 हजार 371 ठीक भी हुए और 3,370 मरीजों की मौत हो गई। नए केस में हो रही कमी राहत देने वाली है। शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या 59 दिन में सबसे कम रही। इससे पहले 6 अप्रैल को 1.15 लाख कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। बीते पांच दिन से नए केस 1.50 लाख से कम आ रहे हैं।

देश में शुक्रवार को नए संक्रमितों में से 66% मामले सिर्फ 5 राज्यों में मिले। इनमें तमिलनाडु में 22,651, केरल में 16,229 , कर्नाटक में 16,068 , महाराष्ट्र में 14152 और आंध्र प्रदेश में 10,413 शामिल हैं। इनके अलावा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए केस 10 हजार के नीचे पहुंच गए हैं।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.86 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.67 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.44 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 15.51 लाख

महाराष्ट्र में बीते दिन 14,152 लोग संक्रमित पाए गए। 20,852 लोग ठीक हुए और 1377 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 98,771 लोगों की मौत हो गई। 1.96 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
में बीते दिन 1,460 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,838 लोग ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक 9.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.38 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,162 लोगों की मौत हो चुकी है। 26,977 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात
में बीते दिन 1,120 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,398 लोग ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 8.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.82 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,906 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 24,004 लोगों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 1,112 लोग संक्रमित पाए गए। 3,646 लोग ठीक हुए और 136 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.96 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.52 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,031 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 22,876 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 1,006 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,370 लोग ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,599 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 24,004 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
में बीते दिन 798 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 2,045 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 7.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.62 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,257 लोगों की मौत हो चुकी है। 12,889 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली
में बीते दिन 523 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,161 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 14.28 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,497 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8,060 का इलाज चल रहा है।

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही लॉकडाउन हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके मद्देनजर बताया गया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) आज दोपहर इस संबंध में बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सीएम केजरीवाल दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे दिल्ली में लॉकडाउन खोलने के संबंध में घोषणा कर सकते हैं।