दिल्ली: पिछले 24 घंटे में मिले 384 कोरोना मरीज, 12 की हुई मौत

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 384 नए मामले सामने आए। वहीं, 12 लोगों की मौत भी हुई। आपको बता दे, इससे पहले रविवार को कोरोना के 424 नए मामले सामने आए। वहीं, 708 लोगों ने इस महामारी पर जीत हासिल की। कोरोना की वजह से 14 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली में सोमवार को 50,288 लोगों की कोरोना जांच की गई। दिल्ली में अब कोरोना के छह लाख 27 हजार 256 मरीज हो गए हैं जिसमें छह लाख 11 लाख 970 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में अब 4,689 कोरोना के एक्टिव केस हैं। दिल्ली में मरने वाली की संख्या बढ़कर 10,597 हो गई है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की गति मंद पड़ती नजर आ रही है। संक्रमण की दर करीब दस महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में यह दर 0.62% रही। यानी एक हजार लोगों की जांच में 6 लोग पॉजिटिव मिले। जून में राजधानी ने 36 फीसद तक संक्रमण दर देखा था। इसके बाद नवंबर में 15% तक पहुंच गई थी। एक महीने पहले यह दर 6% थी। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।