लॉकडाउन 4.0 / घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और स्कूल-कॉलेज अभी रहेंगे बंद, हॉटस्पॉट एरिया में जारी रहेगी सख्ती

भारत में लॉकडाउन को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया हैं। यह देशबंदी का चौथा फेज होगा, जो सोमवार 18 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। रविवार को लॉकडाउन का तीसरे फेज खत्म होने से पहले राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए ने केंद्र सरकार और राज्यों को देशबंदी जारी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी कर दीं। इस गाइडलाइंस के अनुसार घरेलू-विदेशी उड़ानों को इजाजत नहीं दी गई है। हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी। मेट्रो पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद भी बंद रहेंगे। रेस्त्रां, स्कूल और जिम को भी खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।

नई गाइडलाइन के मुताबिक, रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन अब राज्य सरकारें तय करेंगी। सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे और ईद भी इस बार लॉकडाउन में मनाई जाएगी।

इधर, आज रात 9 बजे कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब और मिजोरम पहले ही 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं। लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ने के साथ ही सवा सौ करोड़ की आबादी अब लगातार 68 दिन तक बंदिशों में रहेगी। दुनिया के किसी भी देश में इतनी बड़ी आबादी के साथ इतने दिनों तक चलने वाला यह सबसे बड़ा लॉकडाउन है।