देश में आज 444 लोगों की हुई मौत, महाराष्ट्र में 198 मरीजों ने तोड़ा दम; दिल्ली / कुल मौतों का आंकड़ा 3 हजार के करीब

देश में आज 444 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल मौतों की संख्या 18 हजार 669 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 64 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब तीन हजार के करीब पहुंच गया है। राज्य में अब तक 2 हजार 923 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में 198 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 8 हजार 376 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में पिछले एक हफ्ते से मौतों की संख्या में तेजी आई है। यहां शुक्रवार को 21 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 293 हो गया है।

अन्य राज्यों की बात करे तो शुक्रवार को गुजरात और पश्चिम बंगाल में 18-18, उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 10, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 8-8, बिहार में 6, पंजाब में 5, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में 4-4, ओडिशा में 2 और पुडुचेरी में 1 की जान चली गई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य - मौतें
महाराष्ट्र - 8,376
दिल्ली - 2,923
गुजरात - 1,905
तमिलनाडु - 1,321
पश्चिम बंगाल - 717
मध्य प्रदेश - 593
उत्तर प्रदेश - 749
राजस्थान - 440
तेलंगाना - 283
हरियाणा - 255
कर्नाटक - 293
आंध्र प्रदेश - 206
पंजाब - 157
जम्मू कश्मीर - 119
बिहार - 84
उत्तराखंड - 42
केरल - 25
ओडिशा - 37
झारखंड - 15
छत्तीसगढ़ - 14
असम - 14
हिमाचल प्रदेश - 9
चंडीगढ़ - 6
पुडुचेरी - 13
मेघालय - 1
लद्दाख - 1
त्रिपुरा - 1
गोवा - 4
अरुणाचल प्रदेश - 1

6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर - मौतें
मुंबई - 4,762
अहमदाबाद - 1,410
ठाणे - 1,075
पुणे - 826
चेन्नई - 993
कोलकाता - 402

5 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख - मौतें
16 जून - 2,004
21 जून - 426
23 जून - 468
24 जून - 424
30 जून - 506