देश में कोरोना से 15,308 मौतें, महाराष्ट्र में 7 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 4 लाख 91 हजार 168 हो गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 18 हजार 183 संक्रमित मरीज मिले। वहीं, एक दिन में 401 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कुल मौतों की गिनती 15,308 हो गई महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 192 मरीजों की जान गई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7 हजार के करीब पहुंच गया है। देश की राजधानी दिल्ली में 64 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 2,429 लोग जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में गुरुवार को 45 लोगों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही यहां कुल मौतों का आंकड़ा 911 हो गया है। वहीं, गुजरात में 18 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मौतें 1754 हो गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 15-15, हरियाणा में 10, मध्य प्रदेश में 8, आंध्र प्रदेश और पंजाब में 7-7, कर्नाटक में 6, तेलंगाना में 5, राजस्थान में 4, जम्मू कश्मीर में 2, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 1-1 मरीज ने जान गंवाई। बुधवार को 424 लोगों की मौत हुई थी।

संक्रमण से किस राज्य में कितनी मौतें?

राज्य - मौतें
महाराष्ट्र - 6,931
दिल्ली - 2,429
गुजरात - 1,754
तमिलनाडु - 911
पश्चिम बंगाल - 606
मध्य प्रदेश - 542
उत्तर प्रदेश - 611
राजस्थान - 379
तेलंगाना - 230
हरियाणा - 198
कर्नाटक - 170
आंध्र प्रदेश - 136
पंजाब - 120
जम्मू कश्मीर - 90
बिहार - 56
उत्तराखंड - 36
केरल - 23
ओडिशा - 24
झारखंड - 12
छत्तीसगढ़ - 12
असम - 9
हिमाचल प्रदेश- 8
चंडीगढ़ - 6
पुडुचेरी - 9
मेघालय - 01
लद्दाख - 1
त्रिपुरा - 1
गोवा - 2
अरुणाचल प्रदेश - 1

7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर - मौतें
मुंबई - 4,062
अहमदाबाद - 1,390
ठाणे - 810
पुणे - 659
चेन्नई - 691
कोलकाता - 351

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख - मौतें
16 जून - 2004
17 जून - 325
18 जून - 342
19 जून - 365
20 जून - 377
21 जून - 426
22 जून -312
23 जून -468
24 जून- 424