देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.40 लाख हो गई है वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 312 लोगों की मौत हुई है इसके साथ ही कुल मौतों की संख्या 14 हजार 15 हो गई है। महाराष्ट्र में सोमवार को 66 लोगों की मौत हुई। पिछले 22 दिनों में पहली बार महाराष्ट्र में एक दिन में 70 से कम लोगों की मौत हुई है। इसके पहले सबसे कम एक जून को 76, सात जून को 91 और 20 जून को 90 लोगों की मौत हुई थी। बता दे, महाराष्ट्र में 6,283 लोगों की अब तक जान कोरोना वायरस की वजह से जा चुकी है।
उधर, पंजाब देश का 13वां राज्य बन गया है जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों का आंकड़ा 101 हो गया है। गोवा में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई। यहां संक्रमितों की संख्या अब 864 हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 58 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में अब तक 2,233 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 37 लोगों की मौत हुई। गुजरात में 21 मरीजों ने जान गंवाई। इसके पहले रविवार को 426 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण से कहां कितनी मौतें? कुल 14,015 की हुई मौत
राज्य - मौतें
महाराष्ट्र - 6,283 दिल्ली - 2,233 गुजरात - 1,685 तमिलनाडु - 794 पश्चिम बंगाल - 569 मध्य प्रदेश - 521 उत्तर प्रदेश - 569 राजस्थान - 356 तेलंगाना - 217 हरियाणा - 169 कर्नाटक - 142 आंध्र प्रदेश - 111 पंजाब - 101 जम्मू कश्मीर - 85 बिहार - 52 उत्तराखंड - 28 केरल - 22 ओडिशा - 21 झारखंड - 11 छत्तीसगढ़ - 12 असम - 09 हिमाचल प्रदेश - 7 चंडीगढ़ - 6 पुडुचेरी - 7 मेघालय - 1 लद्दाख - 1 त्रिपुरा - 1 गोवा - 1 सात शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर - मौतें
मुंबई - 3,737 अहमदाबाद - 1,312 ठाणे - 732 पुणे - 612 चेन्नई - 620 कोलकाता - 33616 जून को हुई थी सबसे ज्यादा मौतें
तारीख - मौतें
10 जून - 387 11 जून - 396 12 जून - 388 13 जून - 311 14 जून - 321 15 जून - 396 16 जून - 2004 17 जून - 325 18 जून - 342 19 जून - 365 20 जून - 377 21 जून - 426