कोरोना का कहर / दुनिया का 16वां देश बना भारत, 2 हजार से ज्यादा हुई मौतें

भारत में कोरोना वायरस के 62 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। वहीं इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 2000 से ज्यादा हो गया है। भारत ने यह आंकड़ा आज शनिवार को छू लिया। कोरोना वायरस से आज देश में 115 मौतें हुई है। यहां 11 मार्च को पहली मौत हुई थी। यानी कुल 59 दिनों में दो हजार लोगों की जान गई है। शुक्र है कि दुनिया में यह सबसे धीमी रफ्तार है। भारत में मौतों का ग्राफ पिछले 11 दिनों में काफी तेजी से बढ़ा है। देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को केरल से सामने आया था। इसके 90 दिनों बाद यानी 28 अप्रैल तक देश में 1004 मौतें हुईं। लेकिन, अगले 11 दिनों में यह आंकड़ा 2 हजार पार कर गया। 29 अप्रैल से 9 मई के बीच 1 हजार 86 लोगों की जानें गईं। अब तक देश में 2090 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

देश भारत से बाद में पहली मौत हुई, लेकिन 2000 से ज्यादा मौतें हमसे पहले

- सबसे तेज मौतें ब्रिटेन और स्पेन में हुई हैं। वहां महज 23 दिनों में ही 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

- दो देश बेल्जियम और स्वीडन ऐसे हैं, जहां 11 मार्च को ही भारत के साथ कोरोना से पहली मौत हुई थी। लेकिन, वहां भी हमसे पहले 2 हजार लोगों की जान चली गई। बेल्जियम में सिर्फ 27 दिन और स्वीडन में 43 दिन में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा दो हजार पर पहुंच गया था।

- ब्राजील में 15 मार्च को पहली मौत हुई थी। 17 अप्रैल यानी 33 दिन में 2141 लोगों ने जान गंवा दी। यहां अब तक संक्रमण के 1 लाख 41 हजार 88 मामले आ चुके हैं। इनमें 9 हजार 637 यानी 15% फीसद मरीजों की मौत हो चुकी है।

- तुर्की की बात करे तो यहां 17 मार्च को पहली मौत हुई थी। 19 अप्रैल यानी 33 दिनों में 2017 लोग जान चली गई। देश में 1 लाख 35 हजार 569 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 हजार 689 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 हजार मौतों वाले 16 देशों की सूची में यहां सबसे कम 2.7% डेथ रेट है।

- मैक्सिको में 20 मार्च को पहली मौत हुई थी। 3 मई यानी 44 दिन में ही वहां मृतक संख्या बढ़कर 2061 हो चुकी थी। अब तक 29 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2,961 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां का डेथ रेट 14% है।

भारत के टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं


मुंबई - 489 मौतें
अहमदाबाद - 359 मौतें
पुणे - 141 मौतें
इंदौर - 87 मौतें
जयपुर - 64 मौतें
कोलकाता - 116 मौतें
उज्जैन - 45 मौतें