पश्चिम बंगाल में बीते दिन 20,157 कोरोना मरीज हुए ठीक, एक्टिव केस की संख्या 94,535

पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी बीते दिन 4,546 नए केस मिले हैं। इस दौरान 20,157 मरीज ठीक हुए, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। यहां रविवार को 6,980 नए केस मिले थे। इस दौरान 20,418 मरीज ठीक हुए, जबकि 36 लोगों की मौत हुई है।

राज्य में अब तक कुल 19.69 लाख केस मिले हैं, जबकि 18.54 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल 20,375 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 94,535 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 9.53% से घटकर 8.84% हो गया है।

24 घंटे में मिले 2.5 लाख नए केस

देश में सोमवार को 2,52,774 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.66 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 607 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 53 हजार की कमी आई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.28 लाख है। इससे पहले दिन यानी रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे।