दुनिया में बीते दिन मिले 36.46 लाख नए कोरोना संक्रमित, 9,047 लोगों की हुई मौत

बीते दिन पूरी दुनिया में 36.46 लाख नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। 17.18 लाख मरीज ठीक भी हुए हैं, जबकि 9,047 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 7.79 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 4 लाख नए मामलों के साथ फ्रांस 2सरे नंबर पर है। वहीं, 3.33 लाख नए मरीजों के साथ भारत 3सरे नंबर पर है।

अमेरिका में 3,142 नई मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, भारत में 525 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस के मामले में अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 6.47 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से 2.63 करोड़ अकेले अमेरिका में हैं। अब तक करीब 34.69 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.66 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 56.03 लाख ने जान गंवाई है।

देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस बीच शनिवार तक टीकाकरण कवरेज 161.92 करोड़ (1,61,92,84,270) के आंकड़े को पार कर गया।