राजस्थान / आज सुबह 51 नए मरीज मिले, 5 की हुई मौत; बीकानेर / पॉजिटिव मरीज के नाम के दूसरे व्यक्ति को किया अस्पताल में भर्ती

राजस्थान में गुरुवार सुबह कोरोना वायरस के 51 नए मरीज सामने आए। इनमें जयपुर में 16, अजमेर में 14, झुंझुनू में 8, अजमेर, झालावाड़ और कोटा में दो-दो, बारां, भरतपुर, बीकानेर, गंगानगर, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक मरीज मिला। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 651 पर पहुंच गया। वहीं, पिछले 12 घंटे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में दो, भरतपुर, दौसा में एक-एक मरीज की जान गई। इसके अलावा, दूसरे राज्य से आए एक व्यक्ति की भी मौत हुई। राज्य में संक्रमण से मौत का कुल आंकड़ा 264 पर पहुंच गया।
वहीं, बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां मोमासर गांव में कैंप लगाकर 277 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उनमें से एक युवक में बीमारी की पुष्टि हुई। मंगलवार रात को ही उसे मोमासर से लाकर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। हैरानी तब हुई जब सुबह पता चला कि जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट थी उसकी जगह उसी नाम के दूसरे युवक को ले जाकर भर्ती करवा दिया। आनन-फानन में पॉजिटिव युवक को ले जाकर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इसकी जगह गलती से रखे गए युवक को वहां से हटाया। बता दे, बीकानेर में कोरोना के अब तक 118 मामले सामने आ चुके है वहीं, पांच लोगों की मौत हो चुकी है।सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 429 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 32 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 894, पाली में 685, उदयपुर में 590, कोटा में 537, नागौर में 520, डूंगरपुर में 383, अजमेर में 394, झालावाड़ में 337, सीकर में 318, चित्तौड़गढ़ में 199, सिरोही में 219, टोंक में 176, जालौर में 185, भीलवाड़ा में 181, राजसमंद में 165, झुंझुनूं में 192, चूरू में 176, बीकानेर में 118, जैसलमेर में 91 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 112, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 173, धौलपुर में 74, दौसा में 74, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 46, करौली में 34, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 12, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 50 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 264 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 121 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 11, भरतपुर में 10, नागौर में 8, पाली में 7, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, चित्तौड़गढ़ में 4, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 16 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

2791 एक्टिव केस


राज्य में अब तक कुल 5 लाख 40 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 11651 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 8 हजार 596 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 8 हजार 221 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 2 हजार 791 एक्टिव केस ही बचे हैं।