उत्तर प्रदेश / कुल 28,636 केस, 24 घंटे में मिले 933 नए मरीज; अब तक 809 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में बढ़ती जांच के साथ कोरोना संक्रमण के मामले में भी तेजी आ गई है। बीते 24 घंटे में 933 नए मरीज बढ़े हैं और 24 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 28 हाजर 636 हो गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि, राज्य में नए केस बढ़ने के कारण एक्टिव केस की भी संख्या में इजाफा हो रहा है। 8,718 लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 19 हजार 109 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना महामारी से अब तक 809 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि, पिछले 24 घंटों में 25,918 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8,87,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। राहत की बात है कि, इस दौरान 348 लोगों को कोविड अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

जुर्माने के तौर पर वसूली गई 40 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि

वहीं, महामारी एक्ट के उल्लंघन को लेकर लगातार मामले दर्ज हो रहे हैं। अब तक प्रदेश में धारा 188 के तहत 85 हजार 33 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अवस्थी ने बताया कि, धारा 188 के अंतर्गत अब तक 85 हजार 33 FIR दर्ज की गई हैं। 2,18,532 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अब तक 61 हजार वाहन सीज हुए हैं। कुल 40 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई है।

वहीं, फेक न्यूज पर भी प्रशासन की नजर है। अब तक 1 हजार 698 मामले संज्ञान में आए हैं। जिसमें से पिछले 24 घंटों में 7 ट्वीटर और 5 मामले फेसबुक से हैं। अब तक ट्विटर के 151, फेसबुक 114, टिकटॉक (अब बैन) के 60, वॉट्सऐप के कुल 326 मामले ऐसे हैं, जिन्हें ब्लॉक किया गया है। अब तक 50 FIR जारी की जा चुकी हैं।