उत्तर प्रदेश / पिछले 24 घंटे में मिले 382 नए मरीज, 10 हजार के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा; 268 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। पिछले 24 घंटे में 382 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही 11 मरीजों की मौत भी हो गई। नए मामलों के मिलने के बाद प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 103 हो गई है, जबकि अब तक कुल 268 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। रविवार सुबह 63 नए मामले सामने आए। केजीएमयू ने जारी की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ 5 (2 ऐशबाग, 3 गोमती नगर एक्सटेंशन ओमेक्स अपार्टमेंट) के निवासी हैं। मुरादाबाद 12, सम्भल, हरदोई 10-10, बाराबंकी,अयोध्या 9, कन्नौज तीन, शाहजहांपुर दो, पीलीभीत, मिर्जापुर,कौशाम्बी एक-एक नए पॉजिटिव पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3927 एक्टिव मरीज हैं। अधिकारियों के मुताबिक उत्तरप्रदेश में अब तक कुल 3,55,085 सैम्पलों की जांच की गई। जिनमें 3,42,360 जाँच रिपोर्ट निगेटिव व 10 हजार 103 पॉजिटिव पायी गयी, 2 हजार 622 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, प्रदेश में 1,47,980 लोगों ने ऑब्जर्वेशन की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में कुल 4,95,577 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 7 हजार 763 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया हैं। वर्तमान समय में प्रदेश में 1 हजार 412 एक्टिव हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट ज़ोन हैं।
शनिवार को मिले 382 मिले मरीजों में से कानपुर में 32, भदोही में 28, गाजियाबाद में 19, वाराणसी में 18, जौनपुर, नोएडा में 15, अमेठी में 13, हापुड़, मैनपुरी, आगरा में 12, इटावा में 11, कुशीनगर में 10, मेरठ, फिरोजाबाद, कानपुर देहात में 9-9, बस्ती, अलीगढ़, आजमगढ़, बिजनौर में 8-8, संभल, बरेली, महाराजगंज में 7-7, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव में 6-6, प्रयागराज, बहराइच, गोंडा, कन्नौज, मऊ, सोनभद्र में 5-5, मुरादाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर में 4-4, लखनऊ, बुलंदशहर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, देवरिया, अंबेडकरनगर में 3-3, सहारनपुर, बाराबंकी, मथुरा, बदायूं, चंदौली में 2-2, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बलिया, जालौल, झांसी, एटा, कासगंज, हमरपुर में एक-एक रोगी मिले।

राज्य में 10,103 संक्रमित

आगरा में 939, गौतमबुद्धनगर में 623, मेरठ में 502, कानपुर नगर में 498, लखनऊ में 445, गाजियाबाद में 403, फिरोजाबाद में 313, सहारनपुर में 266, जौनपुर में 264, मुरादाबाद में 253, बस्ती में 228, वाराणसी में 237, रामपुर में 197, अमेठी में 196, अलीगढ़ में 185, बाराबंकी में 170, बुलन्दशहर में 170, हापुड़ में 169, गाजीपुर में 157, आजमगढ़ में 151, सिद्धार्थनगर में 143, बिजनौर में 145, संतकबीरनगर में 136, अयोध्या में 128, संभल में 134, गोरखपुर में 126, देवरिया में 124, प्रयागराज में 122, मुजफ्फरनगर में 104, मथुरा में 99, सुल्तानपुर में 100, हरदोई में 96, बहराइच में 100, कन्नौज में 93, प्रतापगढ़ में 87,अम्बेडकरनगर में 84, गोण्डा में 82, बागपत में 76, लखीमपुरखीरी में 75, रायबरेली में 74, महाराजगंज में 80, अमरोहा में 68, बरेली में 67, इटावा में 78, मैनपुरी में 77 मरीज संक्रमित पाए गए।

इसके अलावा चित्रकूट में 64, फतेहपुर में 61, बलिया में 54, मऊ में 57, शामली में 50, एटा में 51, कौशाम्बी में 49, पीलीभीत में 50, जालौन में 49, फर्रूखाबाद में 54, बलरामपुर में 47, भदोहीं में 74, झाँसी में 47, सीतापुर में 44, कुशीनगर में 54, बदायूँ में 45, श्रावस्ती में 42, उन्नाव में 47, औरैय्या में 39, शाहजहांपुर में 39, मिर्जापुर में 36, हाथरस में 36, बाँदा में 27, चंदौली में 29, कासगंज में 24, कानपुर देहात में 30, महोबा में 14, सोनभद्र में 14, हमीरपुर में 9 व ललितपुर में तीन पेशेंट अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।268 की हुई मौत

आगरा में 48, मेरठ में 35, फ़िरोज़ाबाद में 18, अलीगढ़ में 16, कानपुर नगर में 14, मुरादाबाद में 11, गाजियाबाद में 09, गौतमबुद्धनगर में 8, गोरखपुर में 7, संतकबीरनगर, मथुरा, झाँसी में 6-6, बुलंदशहर, वाराणसी में 5-5, एटा, बस्ती , प्रतापगढ़, लखनऊ में 4-4, जौनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, जालौन में 3-3, रामपुर, हापुड़, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, बरेली, मैनपुरी, चित्रकूट,, उन्नाव, कुशीनगर में दो-दो, बाराबंकी, देवरिया, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, अमरोहा, महाराजगंज, इटावा, बागपत, औरैय्या, फर्रूखाबाद, श्रावस्ती , कानपुर देहात, महोबा, ललितपुर, मऊ, चंदौली, सुल्तानपुर, बदायूँ , बलरामपुर में एक-एक, कोरोना ग्रसित की मौत हो चुकी है।