राजस्थान / आज मिले 115 नए पॉजिटिव केस, कुल मौतें 300 के पार; उदयपुर / 26 साल में पहली बार रद्द हुई प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 115 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 68, जयपुर में 21, झुंझुनू में 8, टोंक में 6, दौसा और सिरोही में 4-4. झालावाड़ में तीन, भीलवाड़ा में एक सक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 96 पहुंच गया। वहीं, जोधपुर में एक की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 302 पहुंच गया।

26 साल में पहली बार रद्द हुई प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा

काेराेना महामारी और लाॅकडाउन के चलते उदयपुर में 26 साल से जारी प्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा, नगर भ्रमण काे भी इस बार रद्द करना पड़ा. रथयात्रा की शुरुआत 1995 से हुई थी, इससे पहले प्रभु काे रजत रथ में विराजित कर मंदिर परिसर में ही परिक्रमा करवाई जाती थी। यह परंपरा भी 368 वर्ष पुरानी है। इस बार पाबंदियों के चलते इसी पुरानी परंपरा काे 23 जून को रथयात्रा के दिन फिर से दाेहराया जाएगा।
उधर जोधपुर की कलाल कॉलोनी के 88 वर्षीय नानकराम खींची 5 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके दो दिन बाद ही उनका 21 वर्षीय पोता शुभम् भी कोरोना संक्रमित पाया आया। दोनों का कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा था। सोमवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया। नानकराम ने बताया कि इस उम्र में भी वे रोजाना सवेरे नियमित रूप से घूमते हैं। सेहत की प्रति इसी जागरूकता से उन्होंने कोरोना को हराया।

रेड से ऑरेंज जोन में शामिल होगा कोटा

कोटा शहर को रेड से ऑरेंज जोन में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ विजय सरदाना ने बताया कि हमारे यहां सिर्फ 34 एक्टिव केस बचे हैं, ऑफिशियली डिक्लेयर नहीं हुआ है, लेकिन गाइडलाइन के हिसाब से अब कोटा ऑरेंज जोन में ही माना जा सकता है। कोटा में रिकवरी रेट 85% के करीब पहुंच गई है। अनलॉक के शुरुआती 12 दिनों में महज 47 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि कोटा में लॉकडाउन के दौरान कोरोना पॉजिटिव रोगियों का औसत आकंड़ा 12 दिन में 100 के करीब था। दावा किया जा रहा है कोटा चिकित्सा विभाग ने जांच का दायरा जब से बढ़ाया है, तब से कोरोना पर कंट्रोल कोटा में नजर आने लगा है। फिलहाल कोटा में हर रोज 900 करीब कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। वही स्क्रिीनिंग का कार्य भी लगातार जारी है। फिलहाल कोटा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 548 है। वहीं अब तक कोरोना से 18 मौतें कोटा में हो चुकी हैं।सभी 33 जिलों में पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 596 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 248 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 68, पाली में 809, उदयपुर में 604, कोटा में 548, नागौर में 554, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 429, झालावाड़ में 345, सीकर में 395, चित्तौड़गढ़ में 201, सिरोही में 312, टोंक में 187, जालौर में 202, भीलवाड़ा में 193, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 244, चूरू में 192, बीकानेर में 132, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 143, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 300, धौलपुर में 187, दौसा में 92, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 63, करौली में 44, हनुमानगढ़ में 43, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 26, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 64 लोग पॉजिटिव मिले।

302 लोगों की हुई मौत


जयपुर में सबसे ज्यादा 138 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 18, अजमेर में 12, नागौर में 8, पाली में 8, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, गंगानगर, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 21 व्यक्ति की भी मौत हुई है।