राजस्थान में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 78 नए मरीज सामने आए। इनमें जयपुर में 29, झुंझुनू में 18, अलवर में 9, श्रीगंगानगर में 5, सवाई माधोपुर में 5, अजमेर में 4, भरतपुर और कोटा में 2-2, दौसा, नागौर, टोंक और उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार 772 पहुंच गया। वहीं, राज्य में बाहर से आए 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक कुल 294 की जान गई है। आज सुबह कोरोना से 65 मरीज रिकवर हुए। 55 को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में कुल 2 हजार 847 एक्टिव केस बचे हैं। यानी कुल संक्रमितों का यह सिर्फ 22% है।
वहीं, जोधपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में ड्यूटी कर रहा एक टीटीई संक्रमित निकल गया। वह सैंपल देकर ड्यूटी करता रहा। अब उसे बोरानाडा केयर सेंटर में भर्ती किया गया है तो उसके पांच साथी टीटीई को जयपुर में क्वारेंटाइन किया गया है।
जयुपर में कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पांच से छह दिन में भी नहीं आ रही है जिसकी वजह से लोगों को भय का माहौल है. ऐसा ही एक मामला आया है महावीर नगर का। यहां दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास यूनिक सांगी अपार्टमेंट में एक परिवार के दो लोग पॉजिटिव आए। चिकित्सा विभाग की टीम आई और 11 जून को सुबह करीब 10 बजे 9 लोगों के सैंपल ले गई। परिजन ने भी सावधानी रखी और घर के ही अंदर रहे। महज 8 घंटे में रिपोर्ट देने का दम भरने वाले विभाग ने दो दिन तक रिपोर्ट नहीं बताई तो परिजन परेशान हो गए। 14 जून को परिजनों ने एप्रोच लगाकर रिपोर्ट पूछी तो उन्हें फोन पर ही निगेटिव होने की जानकारी दी गई। अभी तक विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सोसायटी में निकलने से पहले उनसे रिपोर्ट मांगी जा रही है और वे दे नहीं पा रहे हैं।
सभी 33 जिलों में पहुंचा संक्रमणराजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 563 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 228 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार , पाली में 763, उदयपुर में 603, कोटा में 547, नागौर में 553, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 428, झालावाड़ में 342, सीकर में 376, चित्तौड़गढ़ में 201, सिरोही में 298, टोंक में 181, जालौर में 193, भीलवाड़ा में 190, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 236, चूरू में 189, बीकानेर में 130, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 133, मरीज मिले हैं।
उधर, अलवर में 271, धौलपुर में 154, दौसा में 88, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 63, करौली में 42, हनुमानगढ़ में 36, प्रतापगढ़ में 14, श्रीगंगानगर में 25, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 64 लोग पॉजिटिव मिले।
294 लोगों की हुई मौतजयपुर में सबसे ज्यादा 133 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 17, अजमेर में 12, नागौर में 8, पाली में 8, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, गंगानगर, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 20 व्यक्ति की भी मौत हुई है।