राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 84 नए केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 31, जयपुर में 28, सिरोही में 7, झुंझुनू में 6, झालावाड़ में 5, चूरू में 3, डूंगरपुर और राजसमंद में 2-2 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 626 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत भी रिकॉर्ड की गई। इनमें सबसे ज्यादा भरतपुर में 6, बीकानेर में 2, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में 1-1 की मौत हुई। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 323 पहुंच गया।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शुरूवहीं, लॉकडाउन की वजह से तीन महीने पूर्व स्थगित की गईं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की शेष परीक्षाएं आज से फिर शुरू हो गईं। पहले दिन 12वीं विज्ञान वर्ग के गणित विषय का पेपर हुआ। 30 जून तक चलने वाली बोर्ड की परीक्षा में कुल 20.58 लाख परीक्षार्थी प्रविष्ट हो रहे हैं। कक्षा 10वीं व समकक्ष परीक्षाएं 27 जून से शुरू होंगी। सोशल डिस्टेंसिंग के सभी मानक पूरे करते हुए परीक्षा ली गई। वहीं, सेंटर में घुसने से पहले स्टूडेंट्स के हाथ भी सैनिटाइज करवाए गए।
उदयपुर / हैल्थ वर्कर की मौतएमबी अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी विंग के कोरोना आईसीयू में कोरोना संक्रमित भर्ती चित्तौड़गढ़ के पहुना में पदस्थ 51 वर्षीय मेल नर्स ओमप्रकाश जीनगर की मौत हो गई। उदयपुर संभाग में कोरोना से किसी हैल्थ वर्कर की मौत का यह पहला मामला है। मृतक मेल नर्स के पॉलीथिन पैक शव का अंतिम संस्कार 27 साल के बेटे ने पीपीई किट पहनकर अशोक नगर श्मशान के गैस शवदाहगृह में किया।
जयपुर में सबसे ज्यादा केस राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 704 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 301 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 129, पाली में 853, उदयपुर में 629, कोटा में 549, नागौर में 571, डूंगरपुर में 393, अजमेर में 436, झालावाड़ में 351, सीकर में 410, चित्तौड़गढ़ में 202, सिरोही में 322, टोंक में 187, जालौर में 204, भीलवाड़ा में 201, राजसमंद में 170, झुंझुनूं में 267, चूरू में 212, बीकानेर में 146, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 156, मरीज मिले हैं।
उधर अलवर में 315, धौलपुर में 243, दौसा में 97, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 66, करौली में 46, हनुमानगढ़ में 45, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 31, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 69 लोग पॉजिटिव मिले।
सबसे ज्यादा मौतें जयपुर मेंराजस्थान में कोरोना से अब तक 323 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 141 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 28, भरतपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 12, नागौर में 10, पाली में 8, बीकानेर में 7, चित्तौड़गढ़ में 6, सिरोही, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां में 4, धौलपुर, अलवर, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में दो-दो बाड़मेर, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।