महाराष्ट्र / कोरोना वायरस के 2940 नए मामले, एक दिन में 99 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2940 नए मामले सामने आए हैं और 99 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के सबसे मामले महाराष्ट्र में ही हैं और इसकी संख्या में हर रोज इजाफा होता जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 65,168 हो गई है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना से अब तक 2,197 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 1,084 मरीजों को अस्तपाल से छुट्टी मिली है। महाराष्ट्र में अब तक 28 हजार 81 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के 34,881 एक्टिव केस हैं।

आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां पर 1,510 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 54 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना के कुल 38,442 केस हैं। इसमें से 20,845 एक्टिव हैं। अब तक 16,364 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। मुंबई में कोरोना से अब तक 1,227 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की डबलिंग रेट अब 1,7।5 दिन है। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 43.07% है। वहीं मृत्यु दर 3.37% है। राज्य में 5,51,660 लोग होम क्वारनटीन हैं। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले तेजी से बढ़े हैं। 24 घंटे में 114 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, वहीं एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो गई है।