मध्यप्रदेश / प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार; भोपाल में एक दिन में रिकॉर्ड 106 मरीज मिले

मध्यप्रदेश में एक दिन में कुल 544 नए संक्रमित मिले। राजधानी भोपाल में एक दिन में रिकॉर्ड 106 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मुरैना में भी 101 और इंदौर में 89 नए मामले सामने आए। प्रदेश में कोरोना से कुल 644 लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार को 6 और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ मध्यप्रदेश में रविवार को टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। जरूरत की चीजों को छोड़कर सबकुछ बंद कर है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 17 हजार 201 हो गई है। प्रदेश में सैंपल लिए जाने की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को कुल 13 हजार 520 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। इनमें से 12 हजार 976 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 382 की रिपोर्ट रिजेक्ट हो गई। कुल 544 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 4 लाख 74 हजार 461 लोगों की जांच की जा चुकी है।

वहीं, प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के साथ ही कंटेनमेंट इलाकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को 1 हजार 313 से बढ़कर 1 हजार 350 हुए थे, जो शुक्रवार को 1 हजार 462 हो गए। शुक्रवार को एक दिन में प्रदेश में 112 कंटेनमेंट इलाके बढ़ गए थे। शनिवार को यह बढ़कर 1 हजार 518 तक पहुंच गए हैं। शनिवार को कुल 193 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए।

एक दिन में इंदौर में 89, भोपाल में 106, मुरैना में 101, ग्वालियर में 58, जबलपुर में 22, खंड़वा में 14, खरगौन में 12, भिंड में 16, देवास में 11 रतलाम में 10, मंदसौर में 12, बड़वानी में 11, शिवापुरी में 33 और उमरिया में 13 नए केस सामने आए हैं। इसे अलावा अलीराजपुर, अगर मालवा, सिवनी, मंडला, कटनी, सीहोर, झाबुआ, बालाघाट, होशंगाबाद, दमोह, पन्ना, अशोक नगर, दतिया, हरदा, छतरपुर, विदिशा, बैतूल, शिवपुरी, शाजापुर, टीकमगढ़, राजगढ़, सागर, धार, नीमच और उज्जैन में नए केस मिले हैं।