देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां, हर दिन अब 6 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे है। कोरोना संकट के कारण देश में 25 मई से लॉकडाउन चल रहा है। जिसका चौथा चरण 31 मई तो खत्म होने वाला है। हालाकि, लॉकडाउन 4 में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े है। अगर पिछले 12 दिनों की बात करें तो कोरोना के 70 हजार नए मामले सामने आए हैं और करीब 1,700 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में लॉकडाउन 4.0 को 18 मई को लागू किया गया। उस दिन में देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 96,169 थी। इसमें से 3029 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 36,823 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके थे। उस दिन कोरोना के 5,242 नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की आज की रिपोर्ट देखें तो स्थिति काफी चिंताजनक दिखाई देती हैं। आज देश में कोरोना वायरस के 7466 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,65,799 हो गई है। देश में अब तक 4,706 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 71,105 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले
महाराष्ट्र - 1,982 गुजरात - 960 तमिलनाडु - 148 राजस्थान - 180 दिल्ली - 316 मध्य प्रदेश - 321 उत्तर प्रदेश - 197 प। बंगाल - 295 तेलंगाना - 57 कर्नाटक - 44 पंजाब - 40 जम्मू-कश्मीर - 24 हरियाणा - 17 बिहार - 13 ओडिशा - 7 केरल - 6 हिमाचल प्रदेश - 5 झारखंड - 4 उत्तराखंड - 4 चंडीगढ़ -4 असम - 4 मेघालय -1