भारत में पिछले 24 घंटे में 1008 लोगों ने गंवाई जान, 1.72 लाख कोरोना केस

भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे यानी बुधवार को 1.72 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए। इस दौरान 1008 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इससे पहले मंगलवार को 1,733 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इससे पहले सोमवार को 1192 लोगों की मौत हुई थी। भारत में पिछले हफ्ते की तुलना में भले ही केस कम हुए हैं, लेकिन मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले 6 दिनों की बात करें, तो भारत में कोरोना से 6656 लोगों ने अपनी जान गंवाई। देश में कल पॉजिटिविटी रेट 10.99% दर्ज किया गया, इससे एक दिन पहले मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 9.26% था।

भारत में अब 15,33,921 एक्टिव केस हैं। वहीं, देश में अब तक 4,98,983 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। देश में वैक्सीन की अब तक 167.87 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा केस

भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, केरल में सबसे ज्यादा 52,199 केस सामने आए। वहीं, तमिलनाडु में 14,013, महाराष्ट्र में 18,067 केस, कर्नाटक में 20,505 और गुजरात में 8,934 केस सामने आए।

इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करे तो मध्य प्रदेश में 7,359, आंध्र प्रदेश में 5,983, राजस्थान में 8,428, उत्तर प्रदेश में 5,017, ओडिशा में 3,450, छत्तीसगढ़ में 2,764, हरियाणा में 3,267, दिल्ली में 3,028, पश्चिम बंगाल में 2,723 और पंजाब में 1,708 नए संक्रमित मिले हैं।