हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 180 नए मरीज मिले। ओमिक्रॉन का कोई केस सामने नहीं आया। कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में 21217 सैंपल लिए गए। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 1225 ही रह गए हैं। होम आइसोलेशन में 1122 केस हैं। अब तक 9,82,862 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 9,71,043 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.80% तक पहुंच गया और पॉजिटिविटी रेट 0.85% तक आ गया। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 10,571 तक पहुंच गई है।