
हरियाणा में पिछले 24 घटने में कोरोना के 675 नए संक्रमित मरीज मिले, लेकिन 5 लोगों की मौत भी हुई है। शुक्रवार को प्रदेश में 27,862 सैंपल लिए गए। शुक्रवार को मिले मरीजों के बाद प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 3972 रह गए हैं। होम आइसोलेशन में 3440 मरीज हैं। अब तक 9,77,311 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 9,62,799 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.52% तक पहुंच गया है और पॉजिटिविटी रेट 3.11% तक आ गया। हालांकि 17 फरवरी को पॉजिटिविटी रेट 2.94% था, परंतु 18 फरवरी को यह बढ़ गया। प्रदेश में अबतक कुल 10,517 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
गुरुग्राम और पलवल में सबसे ज्यादा संक्रमितहरियाणा में अब केवल गुरुग्राम और पलवल जिले ही ऐसे हैं, जिनमें कोरोना मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा है। प्रदेश में गुरुग्राम में 277, फरीदाबाद में 70, हिसार में 10, सोनीपत में 26, करनाल में 19, पानीपत में 5, पंचकूला में 13 , अंबाला में 9, सिरसा 7, रोहतक 15, यमुनानगर 24, भिवानी 9, कुरुक्षेत्र 20, महेंद्रगढ़ 6, जींद 7, रेवाड़ी 11, झज्जर 13,फतेहाबाद 9, कैथल 3,पलवल 103,चरखी दादरी 11, नूंह 8 केस हैं।