हरियाणा: फरवरी के 9 दिनों में कोरोना से 142 की मौत, जनवरी में 259 की गई थी जान

हरियाणा में 9 फरवरी यानी बीते दिन कोरोना के 1489 नए केस सामने आए। 14 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 8754 रह गए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश से 34551 कोरोना सैंपल लिए है। 2920 मरीज ठीक होकर घर गए। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.02% और पॉजिटिविटी रेट 4.83% है।

बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 10,447 तक पहुंच गई है। फरवरी महीने में 9 दिनों में कुल 142 मौत हुईं। जनवरी में 259 मौत हुई थीं। लेकिन फरवरी के 9 दिनों में ही उससे आधी मौत हो चुकी हैं, यानि मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है।

गुरुग्राम में 510, फरीदाबाद में 110 मरीज

प्रदेश में गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 510 मरीज हैं। फरीदाबाद में 110, सोनीपत में 64,पंचकूला में 65, हिसार में 79, करनाल में 47, पानीपत में 13, अंबाला 60, सिरसा 33, रोहतक 30, यमुनानगर 151, भिवानी 26, कुरुक्षेत्र 30, महेंद्रगढ़ 32, जींद 28, रेवाड़ी 26, झज्जर 83, फतेहाबाद 25, कैथल 16,पलवल 4, चरखी दादरी 45, नूंह 12 केस हैं।