दिल्ली में मरीजों की संख्या में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में मिले 756 नए मरीज, 5 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही हैं। बीते 24 घंटे की बात करे तो दिल्ली में 756 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट भी कम हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 1.52% पहुंच गया है। दिल्ली में 49,792 सैंपल टेस्ट किए गए। इस दौरान 830 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण पांच मरीजों की जान गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के 2167 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में महज 381 कोरोना संक्रमित ही भर्ती हैं।