दिल्ली में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले इतने मरीज

दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शाम के करीब 5:30 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 180 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जो 22 जून के बाद से सबसे अधिक है।

दिल्ली में अब तक कोरोना के 14,42,813 मामले आए हैं। इनमें से 14,16,928 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 25,103 मरीजों की मौत हुई है। इस समय 782 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 118, बुधवार को 125, मंगलवार को 102, सोमवार को 91, रविवार को 107 और शनिवार को 86 मामले आए थे।

100% लोगों को लगी पहली डोज

दिल्ली ने वैक्सीनेशन (Vaccination in Delhi) में बड़ी उपलब्धि हांसिल की है। दिल्ली में अब पात्र 100 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की पहली खुराक लग चुकी है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा राजधानी के पात्र 148.33 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। कोविड संक्रमण को रोकने के लिए जारी वैक्सीनेशन अभियान में इस उपबल्धि को हासिल करने के लिए उन्होंने डॉक्टर्स, आशा वर्कर्स, जिलों के जिलाधिकारियों, एएनएम, शिक्षक और सभी दूसरे फ्रंटलाइन वर्कर्स जिन्होंने वैक्सीनेशन अभियान में अपना योगदान दिया उनका धन्यवाद किया। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में गुरुवार रात 8 बजे तक 1,48,27,546 पात्र लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।