दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मिले सिर्फ 17 कोरोना मरीज, 41 हुए ठीक

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 17 कोरोना मरीज मिले। लगातार चौथे दिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। दिल्ली में कोरोना से मौतों का कुल आंकड़ा 25,079 हो गया है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.04% है। दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 374 है। होम आइसोलेशन में 107 मरीज हैं।
दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की दर 0.26% है। रिकवरी दर 98.22% है। दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 17 केस और कुल आंकड़ा 14,37,334 हो गया।

दिल्ली में 24 घंटे में 41 मरीज डिस्चार्ज हुए। स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 14,11,881 हो गया। 24 घंटे में कुल 46,251 टेस्ट हुए। टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,51,42,853 (RTPCR टेस्ट 38,285 एंटीजन 7966) हो गया। दिल्ली में अब कंन्टेनमेंट जोनों की संख्या 228 है। कोरोना डेथ रेट 1.74% है।