चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में मिले सिर्फ 42 कोरोना मरीज, एक की मौत; 1.94% पॉजिटिविटी दर

चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटों में सिर्फ 42 लोग ही पॉजिटिव पाए गए। कोरोना से 104 नए मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना प्रभावित एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। चंडीगढ़ में अब कोरोना के 623 एक्टिव केस रह गए हैं। पिछले 24 घंटों में 2161 सैंपल लिए गए थे। शहर में पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 1.94% रहा। पिछले एक सप्ताह का पॉजिटिविटी रेट 3.53% है।

कोरोना से जिस व्यक्ति की मौत हुई उसकी उम्र 66 वर्षीय थी। उसे जीएमएसएच-16 में मृत लाया गया था। उसे लीवर की बीमारी थी। उसने कोरोना की दोनों डोज लगवा रखी थी।

शहर में 15 से 18 वर्ष के 57,299 बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 15,945 बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें दोनों ही डोज मिल चुकी हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार 13,504 बुजुर्गों, 4,899 फ्रंट लाइन और 3,312 हेल्थ वर्कर्स को भी बूस्टर डोज मिल चुकी है। दूसरी ओर शहर में 100% वयस्कों को पहले ही प्रशासन कोरोना की दोनों डोज लगा चुका है।