ब्राजील: पिछले 24 घंटे में मिले 82,558 नए मरीज, 3,600 लोगों की हुई मौत

कोरोना के मामले पूरी दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे है। ब्राजील में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। कोरोना मरीजों की बात करे तो पिछले 24 घंटे में 82,558 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 3,600 मरीजों की मौत भी हुई। यह महामारी की शुरुआत से अब तक एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 23 मार्च को 3,158 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई थी। आपको बता दे, पिछले 24 घंटे में दुनिया भर में 6.18 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई। दुनिया में अब तक 12.66 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 10.21 करोड़ लोग रिकवर हुए और 27.78 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2.17 करोड़ मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। ये आंकड़े worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश - संक्रमित - मौतें - ठीक हुए
अमेरिका - 30,853,032 - 561,142 - 23,275,268
ब्राजील - 12,407,323 - 307,326 - 10,824,095
भारत - 11,908,373 - 161,275 - 11,292,849
रूस - 4,501,859 - 97,017 - 4,120,161
फ्रांस - 4,465,956 - 94,275 - 288,062
UK - 4,325,315 - 126,515 - 3,768,434
इटली - 3,488,619 - 107,256 - 2,814,652
स्पेन - 3,255,324 - 75,010 - 3,016,247
तुर्की - 3,149,094 - 30,772 - 2,921,037
जर्मनी - 2,754,002 - 76,303 - 2,467,600