बिहार / रिकॉर्ड 749 नए मरीज मिले; पटना / 235 केस सामने आए; कुल संक्रमित 13274

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 749 नए केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 13274 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। पटना में 235 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को पटना में 255 मरीज मिले थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। मंगलवार को संक्रमित होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और डॉक्टरों के मुताबिक वे अब होम क्वारैंटाइन में रहेंगी।

मेयर के बेटे को भी कोरोना

पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बुधवार को उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक अन्य सशक्त स्थायी समिति सदस्य आशीष कुमार सिन्हा की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार नगर निगम में अब तक तीन सशक्त स्थायी समिति सदस्य को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दरअसल, यह पूरा संक्रमण चेन 30 जून व एक जुलाई को कोरोना संक्रमित सशक्त स्थायी समिति सदस्य के निगम मुख्यालय में आने के बाद शुरू हुआ। मेयर के बेटे ने कहा कि जैसे ही हमने मुन्ना जायसवाल में कोरोना का लक्षण देखा तो हमलोग क्वारेंटाइन हो गए। 30 जून के बाद से ही घर नहीं जा रहे हैं। अपने आप को तमाम कार्यों से अलग कर लिया है। इससे अन्य किसी को संक्रमण न हो। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को हमलोग सामान्य तौर पर मुलाकात किए थे। उसी दौरान संक्रमण फैला। अभी मुझे किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। लेकिन, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है तो हर प्रकार से सावधानी बरत रहे हैं।

जिला - नए मरीज
अररिया - 8
अरवल - 12
औरंगाबाद - 7
बांका - 5
बेगूसराय - 67
भागलपुर - 50
भोजपुर - 2
बक्सर - 14
दरभंगा - 8
देवरिया - 1
पूर्वी चंपारण - 8
गया - 15
गोड्डा - 1
गोपालगंज - 61
जमुई - 6
जहानाबाद - 18
कैमूर - 6
खगड़िया - 14
किशनगंज - 8
लखीसराय - 10
मधेपुरा - 13
मधुबनी - 17
मुंगेर - 24
मुजफ्फरपुर - 17
नालंदा - 3
नवादा - 36
पूर्णिया - 235
पटना - 22
रोहतास - 7
सहरसा - 5
समस्तीपुर - 2
शेखपुरा - 8
शिवहर - 2
सीवान - 20
सुपौल - 13
वैशाली - 3
पश्चिमी चंपारण - 1