कोरोना का कहर / एक लाख मौतों की दहलीज पर पहुंचा अमेरिका; 17 लाख से ज्यादा संक्रमित

कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दुनिया में अब तक 55 से ज्यादा लोग लोग इस वायरस का शिकार बन चुके है। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 47 हजार 861 हो गया है। सबसे बुरा हाल तो अमरिका की है यहां स्थिति भयावह होती जा रही है। अब तक 17 लाख से ज्यादा अमेरिकी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और यहां मौत का आंकड़ा 1 लाख की दहलीज पर पहुंच चुका है। 99,805 लोगों की अकेले अमेरिका में कोरोना के कारण लोगों की मौत हो चुकी है। हालाकि, इन दिनों अमेरिका में हर दिन होने वाली मौतों में कमी आ रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सोमवार को यहां 532 लोगों की जान गई है। वहीं, एक दिन में करीब 19 हजार नए मामले सामने आए हैं।

गोल्फ खेलने पर ट्रम्प ने किया खुद का बचाव

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 23 मई को लॉकडाउन लागू होने के 75 दिन बाद शनिवार को वर्जीनिया गोल्फ खेलने पहुंचे थे। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। वे लगातार दूसरे दिन भी गोल्फ खेलने गए। इसके बाद लोगों ने जमकर विरोध भी किया। लोगों का कहना है कि 1 लाख लोग मारे गए हैं। हमें चिंता है। क्या आपको चिंता है? हालाकि, अपने बचाव में ट्रम्प ने ट्विट में लिखा कि बाहर निकलने के लिए या थोड़ा एक्सरसाइज करने के लिए मैं हर वीकेंड पर गोल्फ खेलता हूं। फर्जी और भ्रष्टाचारी न्यूज ने इसको ऐसे दिखाया जिससे यह पाप की तरह लगने लगा।

इतना ही नहीं अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से प्रबल दावेदार जो बाइडेन ने ट्रम्प की आलोचना की है। बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका में कोरोना से करीब एक लाख लोगों की मौत हो चुकी है और ट्रम्प गोल्फ खेल रहे हैं।

सैलून वर्कर से 91 लोग हुए संक्रमित

वहीं, अमेरिका में लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना फैलने का जोखिम बढ़ रहा है। मिसौरी में एक संक्रमित सैलून वर्कर से 91 लोगों में कोरोना फैल गया है। इनमें 84 ग्राहक, 7 सैलून वर्कर हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिस सैलून वर्कर से संक्रमण फैला, वह लॉकडाउन खुलने के बाद 8 दिन तक काम पर आया था। मिसौरी में 4 मई से सैलून खोल दिए गए थे। यहां कोरोना के अब तक 11752 मामले आए हैं। जबकि 676 मौतें हुई हैं। मिसौरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के नेता माइक पार्सन गवर्नर हैं। ट्रम्प शुरू से लॉकडाउन खोलने पर जोर देते रहे हैं।

पास्ता फैक्ट्री में कर्मचारी मिले संक्रमित

वॉशिंगटन के स्पोकन शहर की एक पास्ता फैक्ट्री में 22 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जे इंसली वॉशिंगटन के गवर्नर हैं। इंसली लॉकडाउन खोलने में जल्दबाजी दिखाने पर ट्रम्प की आलोचना कर चुके हैं। वॉशिंगटन में आंशिक लॉकडाउन खुला है। इसके तहत कुछ खाद्य उद्योग खोले गए हैं।