दिल्ली / कोरोना के नाम पर लोगों को ठगती थी ये लड़की, हुई गिरफ्तार

देश में पिछले 24 घंटे में 66 हजार 999 मामले दर्ज किए गए। वहीं, 942 मौतें दर्ज की गईं। इसके साथ, देश में 23 लाख 96 हजार 638 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 622 एक्टिव केस हैं। वहीं, 16 लाख 95 हजार 982 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 47 हजार 33 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, दिल्ली से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को दिल्ली पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर(एएसआई) बताकर कोविड-19 के चालान वसूल करती थी।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। उससे जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या वह ये काम अकेले करती थी या उसके जैसे ही अन्य लोग भी इसमें शामिल हैं।