कानपुर में मिले 20 नए कोरोना मरीज, IIT स्टूडेंट भी संक्रमित

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार को 20 नए कोरोना मरीज मिले। रविवार को सामने आए 20 केसों में 14 पॉजिटिव एनसीसी कैडेट हैं। इसके साथ आईआईटी में एक छात्रा पॉजिटिव निकली। कानपुर आईआईटी के लिए चिंताजनक बात ये है कि यहां लगातर पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। पहले यहां एक प्रोफेसर फैमिली पॉजिटिव निकली। तब से कोई न कोई केस लगातर निकल रहा है। हालांकि इन सबकी केस हिस्ट्री कानपुर से बाहर की पाई जा रही है। सीएमओ नेपाल सिंह का कहना है कि सभी मरीजों को घर में आइसोलेट किया गया है।

इस बीच पूरे देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को 3324 केस सामने आए थे। भारत में एक्टिव केस बढ़कर 19500 हो गए हैं। आपको बता दे, 25 अप्रैल से 1 मई तक पूरे देश में 22 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। भारत में रविवार को सामने आए कुल केस दिल्ली, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से सामने आए। दिल्ली में अकेले 47.04% केस यानी 1,485 मरीज मिले। हीं, हरियाणा में 479 , केरल में 314 , उत्तर प्रदेश में 268 और महाराष्ट्र में 169 केस मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में 5,23,869 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।