देश में कोरोना से आज 50 हजार मौतें हो जाएंगी, अब तक 25.30 लाख संक्रमित

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. केंद्रीय मंत्रालय ने शनिवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, 14 अगस्त को 65 हजार 2 केस सामने आए और 996 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 25 लाख 26 हजार 193 हो गया है। इनमें से 6 लाख 68 हजार 220 एक्टिव केस हैं और 18 लाख 8 हजार 937 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 49 हजार 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज देर रात तक देश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 50 हजार पार हो जाएगी। फिलहाल हर रोज 900 से ज्यादा मौतें होने लगी हैं। यह औसत अमेरिका और ब्राजील के बराबर ही है। भारत में अब तक 49 हजार 170 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, दुनिया में यह आंकड़ा 7 लाख 63 हजार 733 पहुंच गया है। यानी भारत में अब तक दुनिया की सिर्फ 6.5% मौतें हुई हैं।

उधर, राहत की बात यह है कि भारत में जिस रफ्तार से नए मरीज बढ़ रहे हैं, उस रफ्तार से मौतें नहीं बढ़ रही हैं। मसलन, देश में शुरुआती 10 हजार मौतें 16 जून तक हो गई थीं, तब कुल 3.54 लाख मरीज थे। यानी इनमें से 2.82% मरीजों की मौत हुई। लेकिन, पिछली 10 हजार मौतें 5.96 लाख मरीजों में से हुई हैं, यानी सिर्फ 1.68% मरीज नहीं बचाए जा सके। मौतों के मामलों में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। वहां देश के 22% मरीज हैं, जबकि मौतें 38% हो चुकी हैं। इसी तरह गुजरात में देश के 3% मरीज हैं, पर मौतें 6% हो चुकी हैं। उधर, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 25 लाख 30 हजार 490 हो गई है। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 14 अगस्त को 8 लाख 68 हजार 679 सैंपल की जांच की गई है। इसके साथ, देश में अब तक 2 करोड़ 85 लाख 63 हजार 95 टेस्ट किए जा चुके हैं।