देश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 3,688 नए मरीज, 50 की मौत

देश में कोरोना एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। बीते दिन की बात करे तो देश में 3,688 नए कोरोना मरीज मिले। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18,684 हो गई है। इस दौरान 50 लोगों की मौत भी हुई।

देश में कुल आंकड़े की बात करें तो ये संख्या अब आंकड़ा 4 करोड़ 30 लाख 75 हजार 862 तक जा पहुंचा है। इसके साथ ही देश भर में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 5 लाख 23 हजार 803 हो गई है। कोविड के डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो देश में यह दर 0.74% हो गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.66% हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 29 अप्रैल को 1,607 नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी के बाद से आंकड़ा सबसे ज्यादा दर्ज हुआ है। इस दौरान 2 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं, अब दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5,609 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को 30,459 लोगों के टेस्ट किए गए।