देश में 12 दिन बाद कोरोना एक्टिव केस फिर बढ़े, बीते 24 घंटे में मिले 20 हजार से ज्यादा नए मरीज

देश में पिछले 24 घंटे में अन्दर 20 हजार 472 नए मरीज मिले, 19 हजार 689 ठीक हुए और 222 की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 1.03 करोड़ हो गई है। इनमे से 1 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.50 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है और 2.25 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। आपको बता दे, भारत अब एक्टिव केस के मामले में दुनिया के टॉप-10 देशों की लिस्ट से बाहर हो गया है। एक्टिव केस के मामलों में भारत 10वें नंबर पर था।

देश में 26 दिसंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि नए मरीजों की संख्या ठीक होने वालों से ज्यादा रही। साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 547 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

5 राज्यों का हाल

दिल्ली में बुधवार को 654 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 719 लोग ठीक हुए और 16 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 28 हजार 352 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 13 हजार 246 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 625 मरीजों की मौत हो चुकी है। 4 हजार 481 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 665 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। 897 लोग ठीक हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 49 हजार 246 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 36 हजार 323 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 हजार 329 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8 हजार 594 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बुधवार को 671 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 839 लोग ठीक हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 45 हजार 318 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 33 हजार 229 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3 हजार 662 लोग जान गंवा चुके हैं। 8 हजार 427 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बुधवार को 436 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 564 लोग रिकवर हुए और 4 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 3 लाख 11 हजार 111 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 690 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 हजार 723 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7 हजार 698 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 4 हजार 382 नए कोरोना मरीज मिले। 2 हजार 570 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 54 हजार 553 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 52 हजार 759 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 825 मरीजों की मौत हो चुकी है। 50 हजार 808 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।