विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद सोनिया गांधी का फैसला, UP, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर कांग्रेस प्रमुखों से मांगा इस्तीफा

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस्तीफे की मांग की है। हाल ही में देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 4 राज्यों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब में भी कांग्रेस अपनी कुर्सी नहीं बचा पाई, यहां आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।

चुनावी नतीजे सामने आने के बाद 10 मार्च को ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। अब उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हैं और गोवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडांकर हैं। मणिपुर में यह जिम्मेदारी कांग्रेस नेता एन लोकेन सिंह के पास है।

बता दे, 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस सिर्फ 18 सीटें मिली हैं। पार्टी ने यहां आम आदमी पार्टी के सामने यहां अपनी सत्ता गंवा दी। उधर, 70 सीटों वाले उत्तराखंड में पार्टी को 19 सीटें और 403 विधानसभा क्षेत्रों वाले उत्तर प्रदेश में महज 2 सीटें की हासिल हुईं। जबकि मणिपुर में 5 और गोवा में कांग्रेस सिर्फ 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बता दें कि मणिपुर 60 और गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा है।