सोनिया गांधी सर गंगाराम में भर्ती, अस्पताल के चेयरमैन ने कहा- हालत स्थिर

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह वहां रुटीन चेकअप के लिए गई हैं। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ डीएस राणा ने कहा कि गुरुवार शाम 7 बजे उन्हें रुटीन टेस्ट के लिए भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर है। सोनिया गांधी को अस्पताल में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्षा डॉक्टर अरुप कुमार बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस का कहना है कि वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

बता दें कि करीब छह महीने पहले भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले साल तक सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाती रही हैं। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी या बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा साथ ही जाते हैं।