दो महीने में दूसरी बार संक्रमित हुई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। ट्वीट में प्रियंका ने बताया है कि वे फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और घर पर आइसोलेट रहकर सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगी। आपको बता दे, प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले वे 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रियंका ने तब ट्वीट कर कहा था कि हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, तब भी वे घर पर ही आइसोलेट हुई थीं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा था।

वहीं प्रियंका गांधी के भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत भी खराब हो गई है, जिसकी वजह से उन्होंने राजस्थान का अलवर दौरा रद्द कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी का अलवर में 'नेत्रत्व संकल्प शिविर' में शामिल होने का कार्यक्रम था।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,047 केस सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान 19,539 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 1,28,261 हो गए हैं। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.94% है।