भारत में एक और छात्र शिकार हुआ ब्लू व्हेल चैलेंज का

तमिलनाडु के मदुराई में ब्लू व्हेल के खूनी खेल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कॉलेज के एक छात्र ने ब्लू व्हेल के चलते खुदकुशी कर ली है। इस 19 साल के युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बता दें कि युवक के हाथ पर ब्लू व्हेल का निशान देखकर परिजन हैरान रह गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकरी के अनुसार, बुधवार की शाम 4.15 बजे मदुराई के थिरुमंगलम में रहने वाले 19 वर्षीय कॉलेज छात्र नाम विग्नेश अपने घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके अलावा विग्नेश के बाएं हाथ में ब्लेड से ब्लू व्हेल लिखा गया है।

पुलिस से मिली सुचना के अनुसार, विग्नेश के घर से एक नोट मिला है। पुलिस ने बताया कि बरामद हुआ है। इसमें लिखा है, ‘ब्लू व्हेल- यह एक गेम नहीं है, बल्कि खतरा है। एक बार जब आप इसमें प्रवेश कर जाएंगे, तो आप कभी भी बाहर नहीं निकल सकते।’ इस नोट को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

विग्नेश के दोस्तों से मिली जानकरी के अनुसार उन्होंने बतया कि विग्नेश कई दिनों से अकेला रहता था। वह ब्लू व्हेल गेम में उलझा रहता था।