फिर महंगी हुई CNG, क्रूड ऑयल 110 डॉलर के पार, जानें पेट्रोल-डीजल के दामों में कितना हुआ बदलाव

राष्ट्रीय राजधानी देश से लेकर यूपी तक देश के कई शहरों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG के दाम बढ़ा दिए गए है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब CNG 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज (शनिवार), 21 मई 2022 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। बता दे, इससे पहले 15 मई को ही दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे। यानी एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब CNG के दामों में बढ़ोतरी की गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो है। वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में CNG गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि गुरुग्राम में CNG का रेट अब 83.94 रुपये किलो हो गया है।

उधर, क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं। आज शनिवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 112 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में भारतीय तेल कंपनियों ने भी हर रोज की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। हालाकि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय बाजार में 7 अप्रैल से पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि क्रूड ऑयल की कीमत में अधिक इजाफा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल आ सकता है। इससे पहले कंपनियों ने मार्च-अप्रैल में पेट्रोल और डीजल के दाम 10.20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे।

शहर का नाम - पेट्रोल - डीजल

दिल्ली - 105.41 - 96.67
मुंबई - 120.51 - 104.77
कोलकाता - 115.12 - 99.83
चेन्नई - 110.85 - 100.94

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम - पेट्रोल - डीजल


भोपाल - 118.07 - 101.09
इंदौर - 118.26 - 101.29
जयपुर -118.03 - 100.92
पटना -116.23 -101.06
लखनऊ - 105.25 -96.83
बालाघाट -120.48 -103.32
श्रीगंगानगर -123.16 -105.55
पोर्टब्‍लेयर - 91.45 - 85.83
नोएडा - 105.47 - 97.03

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। Indian Oil के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।