मध्यप्रदेश : अलर्ट मोड पर राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ने छेड़ा 'डेंगू से जंग, जनता के संग' अभियान

कोरोना की दूसरी लहर शांत होने के साथ ही डेंगू ने अपना प्रकोप बरपाना शुरू कर दिया हैं। स्थिति विकत हो इससे पहले ही राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई हैं और खेमे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को 'डेंगू से जंग, जनता के संग' अभियान छेड़ दिया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों से डेंगू के खिलाफ जंग की अपील की। उन्होंने कहा कि जतना को साथ आकर यह लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोरोना की दोनों वैक्सीन जरूर लगवाएं।

अभियान के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के कई जिलों में डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए राज्य सरकार कई कदम उठा रही है। बचाव के सभी तरीके अपनाने होंगे। इस दौरान कई क्षेत्रों में फॉगिंग भी की गई। लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण रथ को भी रवाना किया। उन्होंने कहा कि हमें एक साथ आकर डेंगू के खिलाफ जंग लड़नी होगी।