बिहार : CM नीतीश ने स्वंतत्रता दिवस पर दिया 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ाने का तोहफा

आज स्वंतत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया और यहां मंच से अपने भाषण में कई घोषणाएं भी की जिसमें से एक सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए DA बढ़ाने की हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया। कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 28 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की गई हैं। सरकार इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी कर देगी। इससे राज्य के खजाने पर करीब ढाई हजार करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा। साथ ही करीब साढ़े चार लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

अब 1 जुलाई 2021 से बिहार के सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन में 11% की बढ़ोतरी हो जाएगी। पहले 17% महंगाई भत्ते की घोषणा हुई थी। अब 11 फीसदी बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में इजाफा किया और अब राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए इसे बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

बता दें कि इससे पहले नीतीश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का DA साल 2019 के अक्टूबर में बढ़ाया था। तब राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उस वक्त 12 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी महंगाई भत्ता किया गया था।