मध्यप्रदेश में 31 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, घर से देने होंगे प्री-बोर्ड एग्जाम, खुले रहेंगे धार्मिक स्थल

कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं जिसमें बच्चों को होने वाले खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं। इसी के चलते आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। 15 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है। ऐसे में 20 जनवरी से होने वाले प्री-बोर्ड एग्जाम घर से देना होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल 50% क्षमता के साथ खुल रहे थे। बैठक में जो सुझाव आए हैं, उनके अनुसार जरूरी हो गया है कि 31 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए जाएं। आगे भी परिस्थितियों पर नजर रहेगी। इसके बाद पाबंदियों को लेकर निर्णय किया जाएगा।

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सीएम ने कहा- कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने सुझाव रखा कि सख्ती बढ़ाने से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो सकती है। सख्ती नहीं बढ़ाई तो रोजाना 10 हजार केस आएंगे। ऐसे में कई गतिविधियों पर पाबंदी लगाईं गई। नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी। इसी के साथ ही धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन धार्मिक मेले नहीं लगेंगे।

इनपर लगाईं गई पाबंदी

- खेल गतिविधियां 50% कैपेसिटी से जारी रहेंगी।
- 20 जनवरी से प्री-बोर्ड एग्जाम घर से ही देना होगा।
- जुलूस, रैली, राजनीतिक और सामाजिक सभा प्रतिबंधित रहेगी।
- 50% कैपेसिटी के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकेंगे।
- सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी।
- राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, एजुकेशनल और मनोरंजन जैसे कार्यक्रम खुले मैदान में 250 की संख्या में हो सकेंगे।