CBSE Borad Result 2021:10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए रोल नंबर फाइंडर लॉन्च, पूरी जानकारी के लिए पढ़े

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट 30 जुलाई को और 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई को जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। लेकिन नतीजों से पहले बोर्ड ने 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए CBSE रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव हो चुकी है। कैंडिडेट्स इसकी मदद से अपने रोल नंबर देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर पता करने के लिए अपने माता-पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कराना होगा।

वहीं, 12वीं के लिए, स्टूडेंट्स को अपने पेरेंट्स के नाम के साथ ही स्कूल कोड की भी जरूरत होगी। कोड बच्चे स्कूल से पता कर सकते हैं।

10वीं के रोल नंबर के लिए


- Roll Number Finder 2021 की लिंक पर जाएं।
- यहां कक्षा 10वीं का चयन करें।
- नई विंडो खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद रोल नंबर आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।

12वीं के रोल नंबर के लिए

- सबसे पहले Roll Number Finder 2021 की लिंक पर जाएं।
- अब यहां कक्षा 12वीं का चयन करें।
- नई विंडो खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- अब आपका रोल नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।